इमाम रज़ा की शहादत की बरसी पर पूरा ईरान शोकाकुल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52315-इमाम_रज़ा_की_शहादत_की_बरसी_पर_पूरा_ईरान_शोकाकुल
आज ईरान में बहुत ही शोकाकुल वातावरण में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत की बरसी मनाई जा रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०१७ ०९:४२ Asia/Kolkata
  • इमाम रज़ा की शहादत की बरसी पर पूरा ईरान शोकाकुल

आज ईरान में बहुत ही शोकाकुल वातावरण में इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत की बरसी मनाई जा रही है।

पूरे ईरान में आज इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत का शोक मनाया जा रहा है।  हर ओर दुख का वातावरण है।  लोग मज्लिसें कर रहे हैं और जूलूस निकाल रहे हैं।  इस समय पवित्र नगर मशहद में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हैं।  नगर में हर ओर काले झंडे लगे हुए हैं।  लोग काले कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।  छोटे-बड़े, बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरुष सब ही शोकाकुल हैं।  हर ओर भीड़ है।  सड़कें लोगों से भरी हुई हैं।  जगह-जगह पर सबीलें लगाई गई हैं।  इमाम अली इब्ने मूसा रज़ा की शहादत का ग़म मनाने के लिए भारत और पाकिस्तान सहित विश्व केे बहुत से देशों से लोग मशहद पहुंचे हैं।  आपको याद करते हुए लोग आंसू बहा रहे हैं और मातम कर रहे हैं।

मश्हद के अतिरिक्त ईरान के पवित्र नगर क़ुम और अन्य स्थानों पर पैग़म्बरे इस्लाम (स) के पवित्र परिजनों के मज़ारों पर एकत्रित होकर लोग इमाम रज़ा की शहादत का सोग मना रहे हैं।  इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम की शहादत की बरसी पर कल रात से शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है जो पूरे दिन जारी रहेगा।