ईरान, क़तर और तुर्की के बीच ट्रांज़िट के क्षेत्र में समझौते
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52797-ईरान_क़तर_और_तुर्की_के_बीच_ट्रांज़िट_के_क्षेत्र_में_समझौते
इस्लामी गणतंत्र ईरान, तुर्की और क़तर के बीच वस्तुओं के ट्रांज़िट के बारे में समझौते हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २६, २०१७ १८:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान, क़तर और तुर्की के बीच ट्रांज़िट के क्षेत्र में समझौते

इस्लामी गणतंत्र ईरान, तुर्की और क़तर के बीच वस्तुओं के ट्रांज़िट के बारे में समझौते हुए हैं।

तेहरान में रविवार को होने वाले इस समझौते पर ईरान, क़तर और तुर्की के वित्तमंत्रियों ने हस्ताक्षर किये।  तीनो पक्षों के बीच परस्पर समझौता हुआ है कि वे वस्तुओं को एक-दूसरे के देश पहुंचाने में आपस में सहयोग करेंगे।

आज होने वाले इस त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार ईरान तथा तुर्की, क़तर भेजी जाने वाली वस्तुओं के मार्ग में आने वाली बाधाओं को हटाएंगे।

त्रिपक्षीय समझौता होने से पहले ईरान के उद्योग एवं व्यापारमंत्री, मुहम्मद शरीअत मदारी और तुर्की के वित्तमंत्री नेहात ज़ेयबेची ने द्विपक्षीय संबन्धों को बढ़ाने के बारे में वार्ता की थी।