ईरान के विदेशमंत्री आर्मिनिया पहुंचे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री निजी क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिनिमंडल के साथ आर्मिनिया पहुंच गये है ।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री एक निजी व्यापारिक प्रतिनिमंडल के साथ आर्मिनिया पहुंच गये हैं। मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ आर्मिनिया के अपने समकक्ष एडवर्ड नालबंदियान के निमंत्रण पर इरवान गये हैं।
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ आर्मिनिया की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान इस देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री से भेंटवार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने के मार्गों के बारे में वार्ता करेंगे।
ईरान और आर्मिनिया के मध्य कूटनयिक संबंध स्थापित होने की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर इरवान में एक आर्थिक बैठक आयोजित होगी जिसमें उपस्थिति और भाषण ईरान के विदेशमंत्री का एक अन्य कार्यक्रम है। MM