दाइश की बड़ी पराजय ने अमरीकियों को चिंतित कर दिया हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53051-दाइश_की_बड़ी_पराजय_ने_अमरीकियों_को_चिंतित_कर_दिया_हैः_ईरान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश की बड़ी पराजय ने अमरीकियों को चिंतित व हतप्रभ कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ३०, २०१७ १२:४४ Asia/Kolkata
  • दाइश की बड़ी पराजय ने अमरीकियों को चिंतित कर दिया हैः ईरान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश की बड़ी पराजय ने अमरीकियों को चिंतित व हतप्रभ कर दिया है।

बहराम क़ासेमी ने अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेन्स के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि अमरीकी अधिकारियों की ओर से हद से ज़्यादा आरोप लगाए जाने से पता चलता है कि या तो उन्होंने जान बूझ कर इराक़ व सीरिया में दाइश की बड़ी पराजय की वास्तविकता की ओर से आंखें मूंद ली हैं या इस गुट की पराजय और इराक़ व सीरिया के कुछ क्षेत्रों पर से क़ब्ज़ा ख़त्म होने के कारण वे बुरी तरह चिंतित और हतप्रभ हैं।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी अधिकारी ईरान पर एेसी स्थिति में आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगा रहे हैं जब ईरान ने हमेशा ही क्षेत्र की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा माना है और पांच साल से अधिक समय से वह क्षेत्र की सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा में मदद के लिए इराक़ व सीरिया की जनता व सरकारों के साथ खड़ा है। बहराम क़ासेमी ने क्षेत्र से बाहर के देशों को नसीहत की कि अगर वे संसार के इस क्षेत्र के लोगों के दुखों और पीड़ाओं को समाप्त करने में प्रभावी व सकारात्मक भूमिका नहीं निभा सकते तो कम से कम क्षेत्र में मतभेद फैलाने और भय व आतंक का झूठा माहौल पैदा करने से दूर रहें। (HN)