चाबहार अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन, स्वागत योग्यः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53427-चाबहार_अंतर्राष्ट्रीय_बंदरगाह_के_पहले_चरण_का_उद्घाटन_स्वागत_योग्यः_चीन
चीन ने चाबहार में अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के पहले चरण के उद्घाटन का स्वागत किाय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१७ १७:३२ Asia/Kolkata
  • चाबहार अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के पहले चरण का उद्घाटन, स्वागत योग्यः चीन

चीन ने चाबहार में अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के पहले चरण के उद्घाटन का स्वागत किाय है।

चीन का कहना है कि ईरान के दक्षिणपूर्वी शहर चाबहार में स्थित शहीद बहिश्ती अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के पहले चरण काे उद्घाटन से  कई तरह के व्यापारिक गलियारे खुलने की आशा पैदा हुई है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जिंग शुआंग ने कहा है कि उनका देश क्षेत्रीय देशों के बीच सहकारिता का स्वागत करता है।  उन्होंने कहा कि ईरान की चाबहार बंदरगाह के बारे मे सहयोग, क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता को सुदृढ़ कर सकता है।

ज्ञात रहे कि ईरान के सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में स्थित शहीद बहिश्ती बंदरगाह का उद्घाटन रविवार को ईरान के राष्ट्रपति की उपस्थिति तथा 17 देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया था।