ईरान में शुक्रवार को होंगे अमरीका विरोधी देशव्यापी प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53495-ईरान_में_शुक्रवार_को_होंगे_अमरीका_विरोधी_देशव्यापी_प्रदर्शन
अमरीकी राष्ट्रपति के निर्णय के विरोध और फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में शुक्रवार को पूरे ईरान में अमरीका विरोधी प्रदर्शन किये जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०७, २०१७ १२:२५ Asia/Kolkata
  • ईरान में शुक्रवार को होंगे अमरीका विरोधी देशव्यापी प्रदर्शन

अमरीकी राष्ट्रपति के निर्णय के विरोध और फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में शुक्रवार को पूरे ईरान में अमरीका विरोधी प्रदर्शन किये जाएंगे।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के विरोध में शुक्रवार को ईरान में देशव्यापी प्रदर्शन किये जाएंगे।

ईरान की इस्लामी प्रचार परिषद ने गुरूवार को ट्रम्प के हालिया निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए एेलान किया है कि फ़िलिस्तीनियों के समर्थन और ट्रम्प के निर्णय के विरोध में शुक्रवार को पूरे ईरान में अमरीका-ज़ायोनी विरोधी प्रदर्शन किये जाएंगे।  एेलान में कहा गया है कि शुक्रवार को पूरा ईरान, अमरीका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठेगा।

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्रालय के बयान में फ़िलिस्तीनी जनता के प्रति ईरान की ओर से भरपूर समर्थन का एलान किया गया था और एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र संघ से मांग की गयी थी कि वह क़ुद्स सहित फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण को ख़त्म कराने और वहां के निवासियों को उनके मूल अधिकार दिलाने के संबंध में अपनी ज़िम्मेदारी निभाए।

ज्ञात रहे कि क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक विरोध के बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एलान किया कि अमरीका बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देता है।