ट्रम्प का फ़ैसला, क्षेत्र में अमरीका की पराजय का चिन्ह हैः रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53799-ट्रम्प_का_फ़ैसला_क्षेत्र_में_अमरीका_की_पराजय_का_चिन्ह_हैः_रक्षामंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने बल दिया है कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीका का फ़ैसला, इराक़ और सीरिया में अमरीका की पराजय, इराक़ी कुर्दिस्तान में उनकी विफलता और लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी का ज़बरदस्ती त्यागपत्र में उनकी बेइज़्ज़ती का परिणाम है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Dec १२, २०१७ १३:०३ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प का फ़ैसला, क्षेत्र में अमरीका की पराजय का चिन्ह हैः रक्षामंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने बल दिया है कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीका का फ़ैसला, इराक़ और सीरिया में अमरीका की पराजय, इराक़ी कुर्दिस्तान में उनकी विफलता और लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी का ज़बरदस्ती त्यागपत्र में उनकी बेइज़्ज़ती का परिणाम है।

रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने मंगलवार को तुर्की के रक्षामंत्री नूरुद्दीन जानीकली से टेलीफ़ोनी बातचीत में कहा कि तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस अमरीकी दूतावास को स्थानांतरित करने का ट्रम्प का फ़ैसला, एक ग़ैर ज़िम्मेदाराना फ़ैसला है और इसका मुख्य कारण अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन को और अधिक मज़बूत करना है।

ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने दाइश की तबाही पर तुर्क सरकार और राष्ट्र को बधाई देते हुए कहा कि दाइश की तबाही, क्षेत्रीय तथा ईरान, तुर्की और रूस के बीच सहयोग का मुंह बोलता परिणाम है और इस घटना ने अमरीका और ज़ायोनी शासन के क्रोध को भड़क उठा।

रक्षामंंत्री ने यमन में हो रहे अपराधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि यमन के निहत्थे लोगों का निर्दयता से जनसंहार, एक संपूर्ण मानव त्रासदी है और विश्व समुदाय तथा इस्लामी देशों को अधिक संवेदनशीलता के साथ बमबारी को समाप्त करवाने तथा अत्याचारग्रस्त राष्ट्र का परिवेष्टन समाप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

रक्षामंत्री ने ईरान और तुर्की के बीच रक्षा सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए दोनों देशों के बीच सैन्य और रक्षा उद्योग में सहयोग विस्तार तथा रक्षा व सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से अनुभवों के आदान प्रदान का स्वागत किया।

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में तुर्की के रक्षामंत्री ने बैतुल मुक़द्दस के बारे में ट्रम्प के फ़ैसले को ग़लती बताया और कहा कि यह फ़ैसला  दुनिया के किसी भी मुसलमान को स्वीकार नहीं है। (AK)