अमेरिकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ तेहरान में स्कूली छात्रों का प्रदर्शन
अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ख़िलाफ़ ईरान की राजधानी तेहरान में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्रों ने स्विट्ज़रलैंड के दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करने के बाद पूरी दुनिया में जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के ख़िलाफ़ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं इस्लामी गणतंत्र ईरान में भी प्रदर्शनों का क्रम जारी है। इसी संदर्भ में बुधवार को राजधानी तेहरान में सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र और छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल तेहरान के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के जमकर नारे लागाकर अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी क़रार दिए जाने के ख़िलाफ़ अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
प्रदर्शन के अंत में एक विज्ञप्ति जारी की गई जिसको पदर्शनकारियों को पढ़कर सुनाया गया। जिसमें कहा गया कि ईरान की इस्लामी क्रांति की चौथी पीढ़ी भी अमेरिका के तर्कहीन और अन्यायपूर्ण फ़ैसलों और क़दमों के सामने पूरी दृढ़ता के साथ डटी हुई है और इस्राईल को मुख्य इकाई से मिटाने की ओर क़दम बढ़ा रही है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने छह दिसंबर को घोषणा की थी कि वह बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी स्वीकार करते हैं और अमेरिकी दूतावास वहां स्थानांतरण करने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस भड़काऊ और ग़ैर कानूनी घोषणा के बाद पूरी दुनिया में उनके इस फ़ैसले का विरोध किया जा रहा है। (RZ)