अमरीकी - इस्राईली और सऊदी षड्यंत्र विफल हो गयेः जनरल जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53919-अमरीकी_इस्राईली_और_सऊदी_षड्यंत्र_विफल_हो_गयेः_जनरल_जाफ़री
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि आज मध्यपूर्व में अमरीकी - ज़ायोनी और सऊदी षड्यंत्र, साम्राज्यवाद विरोधी भावना के कारण विफल हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१७ १३:१४ Asia/Kolkata
  • अमरीकी - इस्राईली और सऊदी षड्यंत्र विफल हो गयेः जनरल जाफ़री

इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के कमान्डर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि आज मध्यपूर्व में अमरीकी - ज़ायोनी और सऊदी षड्यंत्र, साम्राज्यवाद विरोधी भावना के कारण विफल हो गयी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने तेहरान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादी गुट दाइश की दिखावे की सरकार की पराजय और उनका ख़ातेमा तथा इस्लामी व्यवस्था के दुश्मनों के षड्यंत्र, ईरान की इस्लामी क्रांति के विदेशी प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र और दुनिया में इस्लामी प्रतिरोध बढ़ रहा है और इस मोर्चे की आश्चर्यजनक विजय का क्रम जारी रहेगा।

श्री मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि मध्यपूर्व के समस्त देशों में निरंतर सफलताएं और इस्लामी क्रांति के दुश्मनों के समस्त प्रयासों और कार्यक्रमों की विफलता को देखा जा सकता है और निकट भविष्य में यमन में भी विजय के साक्षी होंगे।

उन्होंने बल दिया कि आज क्षेत्रीय राष्ट्रों को पता चल गया है कि ईश्वर पर भरोसा करके तथा आंतरिक क्षमताओं के सहारे साम्राज्यवाद और अत्याचार के मुक़ाबले में डटा जा सकता है। उनका कहना था कि साम्राज्य का विरोध, इस्लामी क्रांति का मूल सिद्धांत है और यह सिद्धांत केवल ईरानी राष्ट्र से विशेष नहीं है बल्कि क्षेत्रीय राष्ट्र भी साम्राज्यवादी विरोधी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहे हैं। (AK)