ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के आरोप निराधार हैंः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i54041-ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीका_के_आरोप_निराधार_हैंः_ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमरीका ने क्षेत्र में अपने युद्ध अपराधों पर पर्दा डालने के लिए लोहे का एक टुकड़ा दिखा कर ईरान पर निराधार आरोप लगाए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १६, २०१७ १६:०८ Asia/Kolkata
  • ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के आरोप निराधार हैंः ज़रीफ़

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमरीका ने क्षेत्र में अपने युद्ध अपराधों पर पर्दा डालने के लिए लोहे का एक टुकड़ा दिखा कर ईरान पर निराधार आरोप लगाए हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की प्रतिनिध ने गुरुवार को एक प्रचारिक ड्रामे के अंतर्गत लोहे के कुछ टुकड़ों के सामने खड़े हो कर दावा किया था कि ये यमन को दिए गए ईरान के मीज़ाइलों के टुकड़े हैं। हालांकि राष्ट्र संघ के एक प्रवक्ता फ़रहान हक़ ने उनके दावे को ख़ारिज कर दिया है।

 

विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को ईरान में मानवाधिकार संबंधी एक सम्मेलन में इस बात पर बल देते हुए कि हेली का दावा एक भी प्रमाण के साथ नहीं था, कहा कि जिन युद्धक विमानों और बमों से यमन के लोगों का जनसंहार किया जा रहा है वे सबके सब अमरीकी हैं। उन्होंने इसी तरह बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में स्वीकार करने के अमरीकी राष्ट्रपति के फ़ैसले के बारे में कहा कि इस क़दम ने फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारों के समर्थन के अमरीका के सभी दावों को रौंद दिया है। (HN)