अमरीकी जेसीपीओए को समाप्त नहीं कर सकतेः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i54249-अमरीकी_जेसीपीओए_को_समाप्त_नहीं_कर_सकतेः_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि जब से जेसीपीओए का क्रियान्वयन हुआ है तब से अमरीकियों ने कई बार इस समझौते को समाप्त करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१७ १४:२९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी जेसीपीओए को समाप्त नहीं कर सकतेः राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि जब से जेसीपीओए का क्रियान्वयन हुआ है तब से अमरीकियों ने कई बार इस समझौते को समाप्त करने की मांग की है।

डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जेसीपीओए को समाप्त करना अमरीकियों के बस की बात नहीं है।

उन्होंने बल दिया कि यदि कोई एक देश जेसीपीओए का विरोध करता है तो उसे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से अधिक आशा नहीं लगाई जानी चाहिए क्योंकि वह आपके लिए कुछ भी नहीं कर सकते।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि जेसीपीओए बाक़ी रहेगा और ईरान अपने मार्ग को जारी रखेगा।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान और गुट पांच धन एक के बीच होने वाले परमाणु समझौते की पुष्टि नहीं की थी। इस्लामी गणतंत्र ईरान ने भी कहा है कि जब तक समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले देश प्रतिबद्ध हैं तब तक तेहरान पर इस पर प्रतिबद्ध है और यदि वाशिंग्टन समझौते से निकला तो तेहरान जवाबी कार्यवाही करेगा। (AK)