ईसा मसीह के जन्म दिवस पर विदेश मंत्री की बधाई
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने हज़रत ईसा मसीह के शुभ जन्म दिवस की बधाई दी है।
उन्होंने शनिवार की रात अपने ट्वीटर पेज पर यह बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में पवित्र क़ुरआन के आले इमरान सूरे की आयत नंबर 45 का हवाला दिया है जिसमें ईश्वर कहता है, " जब फ़िरश्तों ने मरयम से कहा, हे मरयम! ईश्वर तुम्हें अपने हुक्म से एक लड़के के पैदा होने की ख़ुशख़बरी देता है जिसका नाम ईसा मसीह इब्ने मरयम होगा और वह लोक परलोक में सम्मानीय लोगों व ईश्वर के निकटवर्ती बंदों में होगा।"
ईरानी विदेश मंत्री ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि हज़रत ईसा मसीह के शुभ जन्म दिवस पर सभी के लिए ख़ुशी और शांति की कामना करता हूं। उम्मीद है सभी लोग हज़रत ईसा मसीह के वैश्विक शांति के संदेश पर अमल करेंगे।
25 दिसंबर को हज़रत ईसा मसीह का जन्म दिवस मनाया जाता है। (MAQ/N)