ईरान ने दी हज़रत ईसा के जन्म दिवस पर बधाई
Dec २५, २०१७ ०९:५५ Asia/Kolkata
विदेश मंत्रालय केे प्रवक्ता ने हज़रत ईसा के शुभ जन्म दिवस पर पूरे ईसाई समुदाय को बधाई दी है।
बहराम क़ासेमी ने हज़रत ईसा के जन्म दिवस के अवसर पर संदेश में कहा है कि ईरान में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग शताब्दियों से शांतिपूर्ण ढंग से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ईरानी संस्कृति का अटूट भाग हैं।
इस संदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में संसार में अशांति, हिंसा, युद्ध और अन्याय जैसी समस्याओं से लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। एेसे में हज़रत ईसा की शिक्षाओं से लाभ उठाते हुए एेसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आशा व्यक्त की है कि नए साल में विश्व में शांति एवं स्थिरता स्थापित हो।
टैग्स