ईरान परमाणु समझौते पर अमल कर रहा हैः आईएईए
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने वर्ष 2017 की एजेन्सी की कार्यवाहियों और उपलब्धियों के बारे में अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि ईरान परमाणु समझौते पर पूरी तरह से अमल कर रहा है और एजेन्सी ईरान की परमाणु गतिविधियों पर पूरी तरह नज़र रखे हुए है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो ने निदेशक मंडल को पेश अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि ईरान ने अपने परमाणु वचनों पर अमल किया है।
आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो ने बल दिया है कि आईएईए के निरिक्षक ईरान के प्रतिष्ठानों का निरिक्षण कर रहे हैं और हज़ारों नमूने लिए हैं।
ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए ने 13 नवंबर 2017 को भी अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की थी कि ईरान अपने वचनों पर अमल कर रहा है। (AK)