ईरानी जनता अमरीकी अधिकारियों के नारों को कोई अहमियत नहीं देती, क़ासेमी
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने अमरीकी अधिकारियों के ईरान के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप पर आधारित बयान की प्रतिक्रिया में कहा कि ईरानी जनता अमरीकी अधिकारियों के अवसरवादी व धोखेबाज़ी से भरे नारों को कोई अहमियत नहीं देती।
अमरीकी राष्ट्रपति ने, जो अपनी नीतियों के इस देश के मीडिया द्वारा आलोचना के कारण, इन दिनों अपने ही देश की मीडिया की आलोचना कर रहे हैं, अपने ट्वीटर संदेश में ईरान सरकार ने जनता के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने अमरीकी अधिकारियों के घटिया व मूल्यहीन बयानों की भर्त्सना करते हुए कहा कि ईरानी जनता फ़िलिस्तीन, यमन और बहरैन की जनता के मानवाधिकार के हनन में ट्रम्प के रोल और ईरानी विद्वानों के अमरीका में प्रवेश पर रोक तथा अमरीका में रह रहे कुछ ईरानियों की निराधार बहानों से गिरफ़्तारी को भूली नहीं है।
उन्होंने कहा कि ईरानी जनता अमरीकी अधिकारियों की ओर से ईरान के कुछ शहरों में हालिया दिनों में प्रदर्शन के प्रति समर्थन को धूर्तता से ज़्यादा कुछ और नहीं समझती। (MAQ/N)