कनाडा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करेः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के आंतरिक मामलों में कनाडा सरकार के हस्तक्षेपपूर्ण बयान को अंतर्राष्ट्रीय नियमों और क़ानूनों का उल्लंघन बताया और कहा कि इस प्रकार के बयान की कोई अहमियत नहीं है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कनाडा की पुलिस के हाथों एक ईरानी युवा की हत्या और इस बारे में कनाडा सरकार द्वारा जवाब न देना, मांगों की अनदेखी करना, ईरान के विदेशमंत्रालय द्वारा इस मामले पर निरंतर कार्यवाही किए जाने के बावजूद, कनाडा में रहने वाले नागरिकों तक ईरानी दूतावास के कर्मियों की पहुंच के अधिकार को स्वीकार न करना,ईरानी नागरिकों के बारे में कनाडा सरकार की दोहरी नीतियों का चिन्ह है।
श्री बहराम क़ासिमी ने ईरान के आंतरिक मामलों में कनाडा के विदेशमंत्रालय के हस्तक्षेपपूर्ण बयानों को रद्द करते हुए कहा कि कनाडा सरकार का बयान, इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ वार्ता और लेनदेन के बारे में कनाडा के वरिष्ठ अधिकारियों के बयानों से मेल नहीं खाता और खेद की बात यह है कि कनाडा सरकार की यह भाषा, ईरानी जनता के विरुद्ध कनाडा की पूर्व सरकार की अनुपियोगिता, घिसेपिटी और अतार्किक बयानों का दोहराया जाना है और हम इसका खंडन करते हैं।