दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब का इंतेज़ार करना चाहिएः गुप्तचर मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55357-दुश्मनों_को_मुंहतोड़_जवाब_का_इंतेज़ार_करना_चाहिएः_गुप्तचर_मंत्री
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने देश के सीमावर्ती क्षेत्र पीरानाशाह में आतंकवादियों के हाथों तीन सुरक्षाकर्मियों की शहादत की ओर संकेत करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मी शीघ्र ही क्षेत्र में आतंकवादियों और क्रांति विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०१८ १६:३८ Asia/Kolkata
  • दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब का इंतेज़ार करना चाहिएः गुप्तचर मंत्री

ईरान के गुप्तचर मंत्री ने देश के सीमावर्ती क्षेत्र पीरानाशाह में आतंकवादियों के हाथों तीन सुरक्षाकर्मियों की शहादत की ओर संकेत करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मी शीघ्र ही क्षेत्र में आतंकवादियों और क्रांति विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ज्ञात रहे कि आतंकियों की एक टीम, ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में धमाके करने और प्रदर्शनों के दौरान आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम देने के लिए ईरान में दाख़िल हुई थी और बुधवार तीन जनवरी को सुरक्षा कर्मियों ने पीरानशाह क्षेत्र में उन पर नज़र रखी। सुरक्षा कर्मियों ने उन लोगों को आत्म समर्पण करने को कहा किन्तु आतंकियों ने एक महिला को ढाल बना लिया और सुरक्षा कर्मियों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये। सुरक्षाकर्मियों की कार्यवाही में एक आतंकवादी मारा गया और उसके कई साथी घायल हुए।

ईरान के गुप्तचरमंत्री महमूद अलवी ने उरूमिए क्षेत्र में तीन सुरक्षाकर्मियों की शहादत की याद में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आतंकवादी गुट ईरानी जनता के सकंल्प को कमज़ोर नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ईरानी युवा अपनी सूझबूझ से दुश्मनों के समस्त षड्यंत्रों पर पानी फेर देगा।

श्री महमूद अलवी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी दुश्मनों को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देंगे। (AK)