ओमान के विदेशमंत्री का तेहरान दौरा, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i83493-ओमान_के_विदेशमंत्री_का_तेहरान_दौरा_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
ईरान और ओमान के विदेशमंत्रियों ने परस्पर सहयोग के विस्तार के लिए दोनों देशों की सरकारों के मज़बूत संकल्प को दोहराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०२० २०:१६ Asia/Kolkata
  • ओमान के विदेशमंत्री का तेहरान दौरा, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

ईरान और ओमान के विदेशमंत्रियों ने परस्पर सहयोग के विस्तार के लिए दोनों देशों की सरकारों के मज़बूत संकल्प को दोहराया है।

ओमान के विदेशमंत्री यूसुफ़ बिन अलवी स्वीट्ज़रलैंड से वापसी पर तेहरान में थोड़ी देर रुके और ईरान के विदेशमंत्री डाक्टर मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात की।

दोनों विदेशमंत्रियों ने इस मुलाक़ात में समस्त देशों के लिए जहाज़रानी और ऊर्जा की रक्षा की आवश्यक गैरेंटी के बारे में विचार विमर्श किया।

द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सहयोग विशेषकर हुर्मुज़ स्ट्रेट में ईरान और ओमान के बीच सहयोग का विषय भी विदेशमंत्री और यूसुफ़ बिन अलवी के बीच वार्ता चर्चा की गयी।

पिछले 30 दिन के दौरान ओमान के विदेशमंत्री युसुफ़ बिन अलवी का यह चौथा तेहरान दौरा है।

वह पिछले सप्ताह मंगलवार को भी संक्षिप्त दौरे पर तेहरान आए थे और ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ से परस्पर रुचि के मामले पर विचार विमर्श किया गया था। (AK)