मिसाइल कार्यक्रम में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55761-मिसाइल_कार्यक्रम_में_बिल्कुल_भी_पीछे_नहीं_हटेंगेः_ईरान
अलाउद्दीन बोरईजर्दी ने कहा है कि ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम में पीछे की ओर नहीं वापस लौटेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१८ ०८:५५ Asia/Kolkata
  • मिसाइल कार्यक्रम में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगेः ईरान

अलाउद्दीन बोरईजर्दी ने कहा है कि ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम में पीछे की ओर नहीं वापस लौटेगा।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय एवं विदेशी मामलों के आयुक्त अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने कहा है कि ईरान की मिसाइल क्षमता, शत्रुओं की धमकी के मुक़ाबले के लिए है।  उन्होंने कहा कि अगर अमरीकी जेसीपीओए के बारे में अपना अतार्किक व्यवहार जारी रखता है तो फिर ईरान भी अपने हितों के आधार पर क़दम उठाएगा।  अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने यूरोप से मांग की है कि वह अमरीका की ओर से परमाणु समझौते के उल्लंघन पर ख़ामोश न बैठे।

ईरान की संसद में राष्ट्रीय एवं विदेशी मामलों के आयुक्त अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने यह बात अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के हालिया निर्णय की प्रतिक्रिया में कही हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी लंबे समय से यह दावा करते आ रहे हैं कि ईरान के मिसाइल परीक्षण, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 के विरुद्ध है।  यह दावा एेसी स्थिति में है कि जब यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी के प्रवक्ता नबीला मसराली ने हाल ही में कहा था कि ईरान के मिसाइल परीक्षण, परमाणु कार्यक्रम या जेसीपीओए के विरुद्ध नहीं है।