ईरान ने की बग़दाद के आतंकवादी विस्फोट की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55917-ईरान_ने_की_बग़दाद_के_आतंकवादी_विस्फोट_की_निंदा
ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक़ की राजधानी में सोमवार को होने वाले विस्फोट की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१८ १२:५० Asia/Kolkata
  • ईरान ने की बग़दाद के आतंकवादी विस्फोट की निंदा

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक़ की राजधानी में सोमवार को होने वाले विस्फोट की निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने इराक़ी राष्ट्र, वहां की सरकार और प्रभावितों से संबन्धियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि ईरान, आतंकवाद के विरुद्ध इराक़ के संघर्ष में आगे भी उसके साथ रहेगा।

ज्ञात रहे कि सोमवार की सुबह इराक़ की राजधानी बग़दाद के "साहतुत्तैरान" क्षेत्र में दो आत्मघातियों द्वारा की गई कार्यवाही में बड़ी संख्या में लोग हताहत और घायल हुए।  इस घटना में कम से कम 38 लोग मारे गए जबकि 100 अन्य घायल हुए।