सीरिया की विजय से अमरीका बौखलाया हुआ हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i56097-सीरिया_की_विजय_से_अमरीका_बौखलाया_हुआ_हैः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सीरिया की विजय की बौखलाहट में अमरीका और ज़ायोनियों ने आतंकवादियों के हित में एक नया षडयंत्र तैयार किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १७, २०१८ १८:१० Asia/Kolkata
  • सीरिया की विजय से अमरीका बौखलाया हुआ हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सीरिया की विजय की बौखलाहट में अमरीका और ज़ायोनियों ने आतंकवादियों के हित में एक नया षडयंत्र तैयार किया है।

जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को तेहरान में सीरिया के संसद सभापति से भेंट में आतंकवादियों के विरुद्ध दमिश्क़ को मिलने वाली सफलता पर सीरिया की सरकार और राष्ट्र को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि ईरान और सीरिया ने बहुत ही ख़तरनाक चरणों को सूझबूझ से तै किया और आगे वाले चरणों को भी पार कर ले जाएंगे।

इस भेंटवार्ता में सीरिया के संसद सभापति हमूद यूसुफ़ सब्बाग़ ने कहा कि प्रतिरोध में ईरान, सीरिया का सहयोगी रहा है।  इस्लामी देशों की अंतर संसदीय संघ की 13वीं बैठक में भाग लेने तेहरान पहुंचे सीरिया के संसद सभापति ने इस भेंट में कहा कि इस्लामी देश, आपसी सहयोग से षडयंत्रों से निकट सकते हैं।