ईरान, अमरीका को अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं करने देगाः अमीर अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i56171-ईरान_अमरीका_को_अपना_लक्ष्य_प्राप्त_नहीं_करने_देगाः_अमीर_अब्दुल्लाहियान
अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संसद सभापति के विशेष सलाहकार ने कहा कि ईरान, अमरीका को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह परमाणु समझौते को ख़त्म करने या जेसीपीओ को तथाकथित रूप से फाड़ने जैसी धमकी से ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा शक्ति और क्षेत्र में उसके साार्थक प्रभाव को लक्ष्य बनाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१८ १७:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान, अमरीका को अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं करने देगाः अमीर अब्दुल्लाहियान

अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संसद सभापति के विशेष सलाहकार ने कहा कि ईरान, अमरीका को इस बात की अनुमति नहीं देगा कि वह परमाणु समझौते को ख़त्म करने या जेसीपीओ को तथाकथित रूप से फाड़ने जैसी धमकी से ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा शक्ति और क्षेत्र में उसके साार्थक प्रभाव को लक्ष्य बनाए।

उन्होंने ईरान के विरुद्ध अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की धमकियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि विभिन्न क्षेत्रों में पहल और प्रयास करके ईरान आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी चरम पर पहुंचेगा।

ज्ञात रहे कि ईरान और ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन, अमरीका और जर्मनी पर आधारित गुट पांच धन एक ने परमाणु समझौते पर क्रियान्वयन शुरु किया था किन्तु इस समझौते के एक सदस्य के रूप में अमरीकी सरकार ने हमेशा से इस समझौते का हनन किया है।

वाइट हाऊस ने सचेत किया है कि 120 दिन बाद ईरान और गुट पांच धन एक के बीच दो वर्ष की वार्ता के बाद प्राप्त होने वाले समझौते से अमरीका निकल जाएगा और यदि डोनल्ड ट्रम्प की शर्तें पूरी होती हैं तो अमरीका समझौते पर बाक़ी रहेगा। 

ईरान ने भी धमकी दी है कि यदि परमाणु समझौते से अमरीका ने निकल गया तो वह भी इस समझौते से निकल जाएगा। (AK)