अमरीका और सऊदी अरब ने दाइश को हथियार दियेः ज़रीफ़
Jan २५, २०१८ १५:५३ Asia/Kolkata
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका और सऊदी अरब ने आतंकवादी गुट दाइश को हथियार सप्लाई किये।
ईरान के विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट करके लिखा है कि सऊदी अरब और अमरीका ने दाइश जैसे आतंकवादी गुट को हथियार दिये जबकि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने दाइश के आतंक से मुक्ति के लिए इराक़ और सीरिया की जनता की सहायता की। उन्होंने कहा कि यह एेसी वास्तविकता है जिसे बदला नहीं जा सकता।
उल्लेखनीय है सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल जुबैर ने दावोस में दावा किया है कि ईरान, मध्यपूर्व में सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहा है।
टैग्स