ईरान और क़तर ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i56889-ईरान_और_क़तर_ने_सुरक्षा_सहयोग_बढ़ाया
ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर और क़तर के कोस्ट गार्ड के कमान्डर ने मादक पदार्थों और तस्करी से संघर्ष, व्यापारिक और मछुआरों की नौकाओं की निगरानी और उनपर नियंत्रण रखने तथा सीमाओं पर ग़ैर क़ानूनी आवाजाही से मुक़ाबले के लिए दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में विस्तार पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ३०, २०१८ १९:३७ Asia/Kolkata
  • ईरान और क़तर ने सुरक्षा सहयोग बढ़ाया

ईरान के सीमा सुरक्षा बल के कमान्डर और क़तर के कोस्ट गार्ड के कमान्डर ने मादक पदार्थों और तस्करी से संघर्ष, व्यापारिक और मछुआरों की नौकाओं की निगरानी और उनपर नियंत्रण रखने तथा सीमाओं पर ग़ैर क़ानूनी आवाजाही से मुक़ाबले के लिए दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में विस्तार पर बल दिया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार जनरल क़ासिम रेज़ाई ने तेहरान में क़तर के कोस्टगार्ड के कमान्डर अली अहमद सैफ़ुलबदीद अलमन्नायी से मुलाक़ात में क्षेत्र के ख़तरों से मुक़ाबले के लिए ईरानी सीमा सुरक्षा बलों की तैयारी की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी सीमा सुरक्षा बल, देश की सीमाओं पर पूर्ण निगरानी रखे हुए हैं आतंकवादी गुटों, मादक पदार्थों और तस्करी करने वाले गुटों पर नज़र रखे हुए हैं और देश की सीमाओं पर जो स्थाई शांति है वह सुरक्षा बलों की देन है।

जनरल रेज़ाई ने कहा कि ईरान और क़तर की संयुक्त सीमाओं पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है किन्तु जलसीमाओं पर फ़ार्स की खाड़ी कीे कुछ देशों के साथ ग़ैर क़ानूनी शिकार की समस्यां हैं जिनके साथ ईरानी सीमा सुरक्षा पूरी शक्ति के साथ निपटते हैं। (AK)