आज़ादी के जश्न में डूबा ईरान+ वीडियो
ईरान में इस्लामी क्रान्ति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के ईरान आगमन के ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाया जा रहा है।
इमाम ख़ुमैनी के आगमन के 10 दिन के भीतर ईरान में इस्लामी क्रान्ति सफल हुयी थी जिसे ईरान में स्वतंत्रता प्रभात के नाम से याद किया जाता है। इमाम ख़ुमैनी 15 साल देशिनकाला का जीवन बिताने के बाद 1 फ़रवरी 1979 को तेहरान लौटे थे।
इस दिन की याद में तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर प्रतीकात्मक समारोह के आयोजन के अलावा स्कूलों व गिरजाघरों की घंटियां तथा ट्रेनों और जहाज़ों के हॉर्न बजाने का कार्यक्रम है।
तेहरान में इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह के मज़ार पर जनता उपस्थित होकर इस्लामी क्रान्ति की आकांक्षाओं के आज्ञापालन का प्रण ले रही है।
इसी तरह तेहरान के बहिश्ते ज़हरा क़ब्रस्तान में उस स्थान पर जनता श्रद्धा सुमन अर्पित कर रही है, जहां इमाम ख़ुमैनी ने पेरिस से स्वदेश वापसी पर सबसे पहले जनता को संबोधित किया था।
इमाम ख़ुमैनी की स्वदेश वापसी की याद का समारोह पूरे ईरान में मनाया जा रहा है। तेहरान के रेफ़ाह मदरसे, ख़ुमैन और क़ुम में इमाम ख़ुमैनी के घर और पेरिस के नोफ़ल लोशातू में भी विशेष समारोह का आयोजन हो रहा है। (MAQ/N)