परमाणु समझौते से निकल कर अमरीका अपनी अंतर्राष्ट्रीय विश्वसनीयता खो देगाः इराक़ची
ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर अमरीका परमाणु समझौते से निकलता है तो वह अमरीका अपनी अंतर्राष्ट्रीय विश्वसनीयता खो देगा।
सैयद अब्बास इराक़ची ने इतालवी समाचार पत्र "लारपोब्लीका" को बुधवार की शाम दिए गए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर अमरीका परमाणु समझौते (जेसीपीओए) से निकलता है तो फिर दुनिया का कोई भी देश उससे वार्ता नहीं करेगा। उन्होंने इस सवाल के जवाब में कि क्या अमरीका ईरान व यूरोप के संबंधों में बाधाएं डालने के लिए, आईआरजीसी को आतंकियों की सूची में शामिल करने जैसे विभिन्न हथकंडे अपना सकता है? कहा कि जेसीपीओए का महत्व केवल आर्थिक नहीं है।
ईरान के उप विदेश मंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने कहा कि परमाणु समझौता यूरोप के लिए एक अहम सफलता है क्योंकि ईरान इसके अंतर्गत अपनाए गए दायित्वों का पूरी तरह से सम्मान करता है। उन्होंने ईरान में मानवाधिकार की स्थिति के बारे में कुछ देशों के झूठे दावों के बारे में कहा कि ईरान में मानवाधिकार की स्थिति क्षेत्र के अन्य सभी देशों से बहुत बेहतर है। (HN)