मार कर भागने का समय बीत चुका हैः शमख़ानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57611-मार_कर_भागने_का_समय_बीत_चुका_हैः_शमख़ानी
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि सीरिया में ज़ायोनी शासन के युद्धक विमान को मार गिराए जाने के कारण क्षेत्रीय समीकरण बदल गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ११, २०१८ २०:३९ Asia/Kolkata
  • मार कर भागने का समय बीत चुका हैः शमख़ानी

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा है कि सीरिया में ज़ायोनी शासन के युद्धक विमान को मार गिराए जाने के कारण क्षेत्रीय समीकरण बदल गये हैं।

सीरिया के एंटी एयर क्राफ़्ट यूनिट ने 10 फ़रवरी को ज़ायोनी शासन का एक एफ़-16 युद्धक विमान मार गिराया। सीरिया की वायु सीमा का उल्लंघन करने पर इस देश की सेना ने इस्राईल को यह कड़ा जवाब दिया था। बताया जाता है कि सीरिया के एंटी एयर क्राफ़्ट यूनिट ने ज़ायोनी शासन के दो युद्धक विमानों को निशाना बनाया था जिसमें एक एक गिरकर तबाह हो गया था।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव भी ईरान अनेक उच्चाधिकारियों की भांति इस्लामी क्रांति की सफलता की 39वीं वर्षगांठ के अवसर पर निकाली गयी रैलियों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रूसी समाचार एजेन्सी रशा टूडे से बात करते हुए कहा कि इस्राईल को पता चल गया है कि अब मार कर भागने का समय बीत चुका है। उन्होंने कहा कि सीरिया के एंटी एयर क्राफ़्ट यूनिट द्वारा इस्राईली युद्धक विमान को मार गिराने से यह सिद्ध होता है कि क्षेत्र में इस्राईल को भी ग़लती करेगा उसका जवाब अवश्य दिया जाएगा।

उन्होंने इस्राईली युद्धक विमान को मार गिराए जाने में ईरान की किसी भी प्रकार की भूमिका का खंडन किया और कहा कि सीरिया की वायु सीमा का उल्लंघन करने वाले युद्धक विमान को सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने मार गिराया है।

श्री अली शमख़ानी ने इसी प्रकार अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया और लेबनान में अमरीका की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका, इस्राईल और उसके घटक, ईरानी राष्ट्र की शक्ति को कमज़ोर करने के प्रयास में हैं।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने कहा कि ईरान की वर्तमान शक्ति, क्षेत्र के कमज़ोर और प्रतिरोधकर्ता राष्ट्रो के समर्थन से प्राप्त हुई है। (AK)