ईरान, क्षेत्र का सबसे शांतिपूर्ण देश हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57893-ईरान_क्षेत्र_का_सबसे_शांतिपूर्ण_देश_हैः_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद, क्षेत्र का सबसे शांतिपूर्ण और शक्तिशाली देश है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०१८ ०८:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान, क्षेत्र का सबसे शांतिपूर्ण देश हैः विदेशमंत्री

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद, क्षेत्र का सबसे शांतिपूर्ण और शक्तिशाली देश है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शुक्रवार की शाम नई दिल्ली में रहने वाले ईरानियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ वर्षों से सुरक्षा परिषद के समस्त सदस्यों ने ईरान के विरुद्ध अनेक प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले चालीस वर्षों में ईरान बड़ी शक्तियों के प्रतिबंधों का शिकार रहा किन्तु उसने हमेशा जनशक्ति पर भरोसा करते हुए महान उपलब्धियां अर्जित कीं।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान ने जनता के समर्थन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय और प्रभावी भूमिका दर्ज की है। 

उन्होंने नई दिल्ली में ईरानियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के समस्त अधिकारी जनता के सेवक हैं। विदेशमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और वैज्ञानिक प्रगति जनता के धैर्य का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता की सेवा के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के साथ शामिल प्रतिनिधि मंडल में विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ भी शामिल हैं। (AK)