तेहरान में बस से हमला, तीन पुलिसकर्मी शहीद
-
पुलिस प्रवक्ता सईद मुन्तज़िरुल मेहदी
तेहरान में पुलिसकर्मियों पर बस से किये एक हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये और कई अन्य घायल हो गये।
यह हमला तेहरान के पासदारान रोड पर उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी, थाने के सामने हंगामा करने वाले एक गुट को शांत करने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बस चालक और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पासदारान रोड पर हालात इस समय क़ाबू में है।
यह घटना तेहरान में सोमवार की रात हुई। पुलिस कर्मियों पर बस से किये गये इस हमले में सड़क पर पार्क की गयी कई गाड़ियों को भी नुक़सान पहुंचा है और कई राहगीर भी घायल हुए हैं।
तेहरान के पासदारान रोड पर हंगामा करने वालों का संबंध " दरवेश मत" से था। हंगामा करने वाले 60 दरवेशों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अराजकता फैलाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी चाहे वह जो भी हो।(Q.A.)