परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका अलग थलग हो जाएगाः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58129-परमाणु_समझौते_से_निकलकर_अमरीका_अलग_थलग_हो_जाएगाः_विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने जेसीपीओए में अमरीकी उल्लंघनों पर ईरान की प्रतिक्रिया पर सचेत करते हुए कहा कि यदि अमरीका जेसीपीओए से निकला तो वह पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ जाएगा।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
Feb २१, २०१८ १५:५८ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका अलग थलग हो जाएगाः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने जेसीपीओए में अमरीकी उल्लंघनों पर ईरान की प्रतिक्रिया पर सचेत करते हुए कहा कि यदि अमरीका जेसीपीओए से निकला तो वह पूरी दुनिया में अलग थलग पड़ जाएगा।

ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने रूसी समाचार एजेन्सी स्पूतनिक से बात करते हुए कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से परमाणु समझौते का उल्लंघन किया गया तो ईरान मुंहतोड़ उत्तर देगा। 

उन्होंने कहा कि यदि अमरीका परमाणु समझौते को रद्द करेगा और इस समझौते से निकल जाएगा तो ईरान के पास बहुत से विकल्प हैं और समय आने पर वह उन पर अमल करेगा।

श्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि परमाणु समझौता एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है और यह अमरीका और ईरान के बीच द्विपक्षीय समझौता नहीं है। उनका कहना था कि कोई भी पक्ष इस समझौते को बदल नहीं सकता क्योंकि यदि यह शैली विश्व समुदाय में चल पड़ी तो कोई भी समझौता आयोजित नहीं हो सकेगा। (AK)