ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोधी मनोबल ने किया शत्रुओं को निराशः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58219-ईरानी_राष्ट्र_के_प्रतिरोधी_मनोबल_ने_किया_शत्रुओं_को_निराशः_लारीजानी
संसद सभापति का कहना है कि ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोधी मनोबल ने शत्रुओं को निराश कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१८ १६:१४ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोधी मनोबल ने किया शत्रुओं को निराशः लारीजानी

संसद सभापति का कहना है कि ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोधी मनोबल ने शत्रुओं को निराश कर दिया है।

डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि हालांकि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध शत्रुओं के षडयंत्र जारी हैं किंतु ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोधी मनोबल के कारण शत्रु, देश को क्षति पहुंचाने का साहस नहीं जुटा पा रहा है।

ईरान के उत्तरी नगर सारी में शुक्रवार को एक सभा को संबोधित करते हुए संसद सभापति ने कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां, क्षेत्र में षडयंत्र करके अपना वर्चस्व बढ़ाने में व्यस्त हैं किंतु अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में वे यह दर्शाने का प्रयास कर रही हैं कि मानो ईरान, अपना साम्राज्य फैलाना चाहता है।  उन्होंने कहा कि एेसा बिल्कुल नहीं है।  अली लारीजानी ने कहा कि ईरान क्षेत्र में प्रतिरोध की संस्कृति को सुदृढ़ कर रहा है।  उन्होंने कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, क्षेत्र के तेल स्रोतों पर नज़र गड़ाए हुए हैं।