ईरान, सब से सुरक्षित देश, विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58419-ईरान_सब_से_सुरक्षित_देश_विदेशमंत्री
ईरान के विदेशमंत्री ने सोमवार को बेलग्राड में रहने वाले ईरानियों के मध्य कहा कि ईरान मध्य पूर्व का सब से अधिक सुरक्षित देश है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb २७, २०१८ ०६:५३ Asia/Kolkata
  • ईरान, सब से सुरक्षित देश, विदेशमंत्री

ईरान के विदेशमंत्री ने सोमवार को बेलग्राड में रहने वाले ईरानियों के मध्य कहा कि ईरान मध्य पूर्व का सब से अधिक सुरक्षित देश है।

विदेशमंत्री " जवाद ज़रीफ़" ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरानी राष्ट्र, स्वाधीनता व गौरव का प्रतीक है, कहा कि ईरानी जनता ने इस्लामी गणतंत्र ईरान को  शक्ति व सुरक्षा दी है। 

उन्होंने कहा कि अमरीका के अत्याधिक कड़े प्रतिबंध भी ईरानी जनता को झुकने पर मजबूर नहीं कर सके और अमरीका किसी भी दशा में ईरान की इस्लामी व्यवस्था और जनता के मध्य दूरी नहीं पैदा कर सकता। 

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार ईरान और गुट पांच धन एक के सदस्य देशों के मध्य हुए परमाणु समझौते के प्रति अमरीकी राष्ट्रपति " डोनाल्ड ट्रम्प " के शत्रुतापूर्ण रुख़ का भी उल्लेख किया और कहा कि जो परमाणु समझौते को फाड़ कर फेंकने को अपनी प्राथमिकता बताता और उसे अमरीकी इतिहास का  सब से बुरा समझौता कहता था चौदह महीने बीत जाने के बावजूद एेसा कर नहीं पाया है। 

याद रहे ईरान और गुट पांच धन एक देशों के सदस्यों, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन, अमरीका और जर्मनी के मध्य होने वाले परमाणु समझौते का जनवरी सन 2016 से पालन आरंभ हो गया है। 

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमेशा इस समझौते का विरोध किया है किंतु पूरा विश्व इस मामले पर उनका विरोध कर रहा है। (Q.A.)