ईरान और सर्बिया ने संबंधों में विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58477-ईरान_और_सर्बिया_ने_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल_दिया
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यह बयान करते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, सर्बिया के साथ संबंधों में विस्तार का इरादा रखता है, कहा कि दोनों देशों को चाहिए कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग विस्तार का प्रयास करें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०१८ १७:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान और सर्बिया ने संबंधों में विस्तार पर बल दिया

ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यह बयान करते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, सर्बिया के साथ संबंधों में विस्तार का इरादा रखता है, कहा कि दोनों देशों को चाहिए कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग विस्तार का प्रयास करें।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को सर्बिया की संसद सभापति माया गोविकोविच से बेलग्राड में मुलाक़ात में विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में दोनों के संबंधों में विस्तार की प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग विस्तार का स्वागत किया।

ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार जारी वर्ष में ईरान के संसद सभापति की सर्बिया यात्रा की भी सूचना दी।

सर्बिया की संसद सभापति  ने भी इस मुलाक़ात में ईरान और सर्बिया की संसद के बीच संबंधों में विस्तार का समर्थन करते हुए दोनों देशों के संसदीय संबंधों में विस्तार की मांग की।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और  सर्बिया की संसद सभापति माया गोविकोविच ने इसी प्रकार महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। 

श्री जवाद ज़रीफ़ ने इसी प्रकार उप प्रधानमंत्री और व्यापार, पर्यटन और संपर्क विभाग के मंत्री रासिम लीबाइच से भी विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। (AK)