अतिवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं हैः जवाद ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58611-अतिवाद_का_इस्लाम_से_कोई_संबंध_नहीं_हैः_जवाद_ज़रीफ़
विदेशमंत्री ने कहा कि मध्यपूर्व के क्षेत्र में दाइश और आतंकवाद पराजित हो चुका है परंतु यह खतरा और यह खतरनाक सोच रखने वाले अभी भी मौजूद हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०२, २०१८ १२:३२ Asia/Kolkata
  • अतिवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं हैः जवाद ज़रीफ़

विदेशमंत्री ने कहा कि मध्यपूर्व के क्षेत्र में दाइश और आतंकवाद पराजित हो चुका है परंतु यह खतरा और यह खतरनाक सोच रखने वाले अभी भी मौजूद हैं।

विदेशमंत्री ने कहा है कि आज मध्यपूर्व के क्षेत्र को गम्भीर नये खतरे का सामना है और वह अतिवाद का ख़तरा है।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने गुरूवार को बोस्निया व हिर्ज़ेगोविना में रहने वाले ईरानियों के मध्य कहा कि धर्म का अतिवाद से कोई संबंध नहीं है और वर्ष 1990 के दशक में यूरोप में अतिवादी ईसाई नहीं थे और आज पश्चिम एशिया के अतिवादी भी मुसलमान नहीं हैं।

विदेशमंत्री ने कहा कि मध्यपूर्व के क्षेत्र में दाइश और आतंकवाद पराजित हो चुका है परंतु यह खतरा और यह खतरनाक सोच रखने वाले अभी भी मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लोगों का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है।

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि बोस्निया व हिर्ज़ेगोविना की संस्कृति का आधार इस्लामी शिक्षाएं और एकता है और यह संस्कृति हिंसा के खिलाफ है।

विदेशमंत्री ने इसी प्रकार कहा कि कठिन घड़ी में ईरान बोस्नियाई राष्ट्र के साथ था और उस पर उसे गर्व है। इसी प्रकार उन्होंने बल देकर कहा कि दोनों राष्ट्रों के मध्य जो संबंध हैं उन पर दोनों राष्ट्रों के शहीदों के पावन लहू चढ़े हैं और यह संबंध यथावत जारी है।

विदेशमंत्री एक उच्च स्तरीय राजनीतिक व आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बालकान क्षेत्र के कुछ देशों की यात्रा पर गये हैं। इससे पहले वह सर्बिया, बुल्गारिया और क्रुएशिया की यात्रा पर गये और वहां के वरिष्ठ अधिकारियों से विचारों का आदान- प्रदान किया था।

विदेशमंत्री बुधवार की रात को क्रुएशिया पहुंचे थे जहां उन्होंने इस देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद सभापति, विदेशमंत्री और श्रममंत्री से भेंटवार्ता की थी और बालकान क्षेत्र की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह बोस्निया हर्ज़ेगोविना पहुंचे हैं। MM