ज़रीफ़ ने की बोस्निया के विदेशमंत्री से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58641-ज़रीफ़_ने_की_बोस्निया_के_विदेशमंत्री_से_मुलाक़ात
ईरान के विेदेशमंत्री ने बोस्निया के अपने समकक्ष से शुक्रवार को सारायेवों में भेंटवार्ता की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०२, २०१८ १५:५८ Asia/Kolkata
  • ज़रीफ़ ने की बोस्निया के विदेशमंत्री से मुलाक़ात

ईरान के विेदेशमंत्री ने बोस्निया के अपने समकक्ष से शुक्रवार को सारायेवों में भेंटवार्ता की।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और इगोर क्रानडेक ने परस्पर रुचि के विषयों पर विचार-विमर्श किया।  दोनो नेताओं ने कूटनीति, अर्थव्यवस्था, सांस्कृति, परस्पर संबन्धों में विस्तार सहित कई विषयों पर बात की।  उन्होंने क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तों पर भी चर्चा की।

ईरान और बोस्निया के विदेशमंत्रियों ने आतंकवाद को पूरे विश्व के लिए गंभीर ख़तरा बताते हुए इसके मुक़ाबले पर बल दिया।  उनका कहना था कि विश्व के देशों को इस बारे में परस्पर सहयोग करना चाहिए।