ईरान और यूरोप दशकों से वार्ता कर रहे हैंः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान और यूरोप दशकों से विचार विमर्श कर रहे हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बहराम क़ासिमी ने ईरान और यूरोप दशकों से वार्ता कर रहे हैं और दोनों ही पक्षों में विचार विमर्श, वार्ता और एक दूसरे की बातें सुनने के लिए कोई कोई बाधा नहीं है।
उन्होंने यह बात शनिवार को क्षेत्रीय विषय के बारे में ईरान और यूरोप के बीच वार्ता के नये चरण के शुरु होने के बारे में प्रकाशित होने वाले कुछ समाचारों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कही।
श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि म्युनिख़ सुरक्षा कांफ़्रेंस के अवसर पर ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने इटली, फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मन के उप विदेशमंत्रियों से यमन के विषय पर विचार विमर्श किया क्योंकि यमन में मानवीय स्थिति दयनीय होती जा रही है और यह देश त्रासदी की कगार पर है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान ने हमेशा से अपने कूटनयिक चैनलों द्वारा यमन युद्ध की समाप्ति,शांति की स्थापाना और यमन की अत्याचारग्रस्त जनता के लिए मानवीय सहायता भिजवाने के प्रयास किए हैं और उसे उम्मीद है कि उसके कूटनयिक प्रयास रंग लाएंगे और यमन युद्ध समाप्त होगा। (AK)