फ़िलिस्तीनियों का समर्थन जारी रहेगाः ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेष सलाहकार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में फ़िलिस्तीन के राजदूत सलाह ज़वावी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान हमेशा फ़िलिस्तीन की अत्याचार ग्रस्त जनता का समर्थन करता रहेगा।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इस मुलाक़ात में कहा कि ईरान हमेशा से दुनिया के समस्त देशों विशेषकर मुस्लिम देशों से अच्छे संबंधों के प्रयास में रहा है।
इस अवसर पर फ़िलिस्तीन के राजदूत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली में ईरान की मुख्य भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, इस्लामी जगत में एकता को मज़बूत करने में अग्रणी है।
तेहरान में फ़िलिस्तीन के राजदूत सलाह ज़वावी ने ईरान द्वारा फ़िलिस्तीन की अत्याचारग्रस्त जनता के समर्थन की सराहना की और फ़िलिस्तीन मुद्दे के हल और बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता के लिए प्रभावशाली क़दम उठाए जाने की मांग की।
उनका कहना था कि निश्चित रूप से जीत फ़िलिस्तीनी जनताा की ही होगी। (AK)