फ्रांसीसी विदेशमंत्री पहुंचे तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58761-फ्रांसीसी_विदेशमंत्री_पहुंचे_तेहरान
फ़्रांस के विदेशमंत्री एक शिष्टमण्डल के साथ सोमवार की सुबह तेहरान पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१८ ०३:३५ Asia/Kolkata
  • फ्रांसीसी विदेशमंत्री पहुंचे तेहरान

फ़्रांस के विदेशमंत्री एक शिष्टमण्डल के साथ सोमवार की सुबह तेहरान पहुंचे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि जीनयो लीद्रियेन अपनी दो दिवसीय यात्रा पर तेहरान में राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी और अपने समकक्ष जवाद ज़रीफ़ से भेंटवार्ता करेंगे।बहराम क़ासेमी ने बताया कि फ्रांसीसी विदेशमंत्री ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर विचार विमर्श करेंगे।

इससे पहले तेहरान में फ़्रांस के दूतावास ने एलान किया था कि विदेशमंत्री अपने तेहरान प्रवास के दौरान एक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे।  फ़्रांसीसी संचार माध्यमों का कहना है कि फ़्रांसीसी विदेशमंत्री की तेहरान यात्रा का मुख्य उद्देश्य, फ़्रांस के राष्ट्रपति की ईरान यात्रा की भूमिका प्रशस्त करना है।  इससे पहले फ़्रांस के वित्तमंत्रालय की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि सन 2017 के दौरान ईरान और फ़्रांस के बीच व्यावारिक लेनदेन छह अरब यूरो से अधिक का था।