रक्षा क्षमता पर और अधिक काम होगाः सेना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58905-रक्षा_क्षमता_पर_और_अधिक_काम_होगाः_सेना
आईआरजीसी के कमान्डर ने कहा है कि ईरान की रक्षा क्षमता न वार्ता योग्य और न ही इसको नियंत्रित किया जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०७, २०१८ १६:१८ Asia/Kolkata
  • रक्षा क्षमता पर और अधिक काम होगाः सेना

आईआरजीसी के कमान्डर ने कहा है कि ईरान की रक्षा क्षमता न वार्ता योग्य और न ही इसको नियंत्रित किया जा सकता है।

आईआरजीसी के कमान्डर जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि ईरान की रक्षा क्षमता को और अधिक बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। 

उन्होंने तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की रक्षा क्षमता देश की रक्षा के आधार पर बनी है और हमारी रक्षा क्षमता पर न तो वार्ता हो सकती है, न ही इसको रोका जा सकता है बल्कि रक्षा क्षमता में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। 

उन्होंने तेहरान में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी की ओर संकेत करते हुए कहा कि एेसी प्रदर्शनियों की सहायता से ईरान के साहसी युवाओं के हाथों मीज़ाइल और रक्षा क्षमता के बारे में नई तकनीकें और वैज्ञानिक उपलब्धियों को उजागर किया जा सकता है।

जनरल सलामी ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने साहसी युवाओं, वैज्ञानिकों, शिक्षण संस्थाओं और विश्वविद्यालयों की भरपूर सहायता द्वारा समुद्री, हवाई और ज़मीनी मीज़ाइलों और ड्रोन्ज़ (यूएवी) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं और इसके अतिरिक्त रक्षा क्षेत्र को भी वैज्ञानिक और शिक्षण तकनीक से जोड़ा है। 

ईरानी कमान्डर  ने कहा कि अत्याचारपूर्ण और ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के युवाओं ने अपनी क्षमताओं पर भरोसा करते हुए मज़बूत इरादों के साथ रक्षा विभाग में नयी व्यवस्था स्थापित की है। (AK)