लंदन, शीराज़ी गुट का ईरानी दूतावास पर हमला, पुलिस मूकदर्शक बनी रही
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार की रात लंदन में ईरानी दूतावास पर हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ब्रिटेन की ज़िम्मेदारी है कि वह ईरानी कूटनयिकों और दूतावास की रक्षा करे।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा कि ईरान, तेहरान में ब्रिटिश दूतावास के माध्यम से लंदन में अपने दूतावास पर हमले की समीक्षा कर रहा है।
उनका कहना था कि ब्रिटिश सरकार को दूतावास पर हमले के ज़िम्मेदार को तुरंत गिरफ़्तार करके क़ानूनी कार्यवाही करे।
दूसरी ओर ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने लंदन में ईरानी दूतावास पर हमले पर तेहरान की आपत्ति से ब्रिटिश राजदूत को अवगत कराया।
श्री बहराम क़ासेमी ने इसी प्रकार लंदन में ईरानी दूतावास पर क़ब्ज़े पर आधारित कुछ पश्चिमी मीडिया की ख़बरों का खंडन किया है।
ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने शुक्रवार रात कहा कि तथाकथित शीराज़ी गुट के कुछ समर्थकों ने लंदन स्थित दूतावास पर हमला किया था।
हमीद बईदी नेजाद ने ट्वीट किया कि लंदन दूतावास पर हमले के समय शीराज़ी गुट के लोगों के हाथों में चाक़ू और लाठी भी थी।
लंदन स्थित ईरानी दूतावास पर यह हमला एेसी स्थिति में हुआ कि लंदन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
शीराज़ी गुट को ब्रिटिश शिया के रूप में याद किया जाता है और यह सुन्नी मुसलमानों की पवित्र चीज़ों का बहुत अधिक अनादर करता है। (AK)