दूतावास पर हमले की बात पर ब्रिटिश सरकार माफ़ी मांगे
ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान, लंदन में अपने दूतावास पर हमला करने वालों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया की ध्यानपूर्वक समीक्षा कर रहा है।
स्वयं को शीराज़ी गुट का अनुयायी कहने वाले तत्वों ने 9 मार्च को लंदन में ईरान के दूतावास पर हमला कर दिया था। शीराज़ी गुट जिसे ब्रिटिश शिया भी कहा जाता है, सादिक़ शीराज़ी नामक व्यक्ति के दृष्टिकोण से प्रभावित है और यह सुन्नी मुसलमानों के आस्थाओं का अपमान करता है।
ईरान के उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास इराक़ची ने संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम लंदन में अपने दूतावास की रक्षा के लिए ब्रिटिश पुलिस की लापरहवाी के मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस घटना पर ब्रिटिश सरकार को ईरान से आधिकारिक माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार को भविष्य में एेसी घटना की रोकथाम की गैरेंटी भी देनी होगी।
ईरान के उप विदेशमंत्री ने आस्ट्रिया में ईरानी राजदूत के घर पर सशस्त्र गुटों के हमले के बारे में कहा कि हम अपने कूटनयिकों और दूतावासों की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए आस्ट्रिया सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं। (AK)