ईरान की सक्रिय कूटनीति, बहुपक्षीय संबंधों के विस्तार के मार्ग पर अग्रसर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i59407-ईरान_की_सक्रिय_कूटनीति_बहुपक्षीय_संबंधों_के_विस्तार_के_मार्ग_पर_अग्रसर
ईरान की बहुपक्षीय कूटनीति की परिधि में आज़रबाइजान गणराज्य की राजधानी बाकू में ईरान, तुर्की, आज़रबाइजान गणराज्य और जार्जिया के विदेशमंत्रियों की चार पक्षीय बैठक आयोजित हुई।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar १६, २०१८ १३:०५ Asia/Kolkata

ईरान की बहुपक्षीय कूटनीति की परिधि में आज़रबाइजान गणराज्य की राजधानी बाकू में ईरान, तुर्की, आज़रबाइजान गणराज्य और जार्जिया के विदेशमंत्रियों की चार पक्षीय बैठक आयोजित हुई।

गुरुवार को चार देशों के विदेशमंत्रियों की बाकू में होने वाली बैठक में द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार सहित क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को मज़बूत करने, आर्थिक सहयोग, यातायात, ऊर्जा, पर्यटन तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में देशों के बीच सहयोग के बारे में चारपक्षीय बैठक में समीक्षा की गयी।

ईरान, आज़रबाइजान गणराज्य, तुर्की और जार्जिया के विदेशमंत्रियों ने इसी प्रकार यातायात के ढांचे में विस्तार तथा चारों देशों की ट्रांज़िट क्षमताओं को बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री से मुलाक़ात में आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति इलहाम अली ओफ़ ने कहा कि तेहरान और बाकू के संबंध जिस रास्ते पर इस समय हैं अतीत में इसका उदाहरण नहीं मिलता। इस मुलाक़ात में ईरान के विदेशंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए क्षेत्रीय देशों की ओर से सामूहिक सहयोग आवश्यक है और इस प्रक्रिया को जारी रखना होगा।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के बीच संबंधों के विस्तार के सुनहरे अवसर का उल्लेख करते हुए कहा कि हम क्षेत्र में विभिन्न देशों के साथ बहुपक्षीय सहयोग का स्वागत करते हैं।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल दिया कि क्षेत्र में आतंकवाद के कारण पैदा होने वाली सुरक्षा चिंताओं विशेषकर दाइश के बचे खुचे तत्वों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास बहुत आवश्यक है।

बहरहाल ईरान ने हमेशा कहा है कि क्षेत्रीय देशों विशेषकर इस्लामी देशों से संबंधों में विस्तार को उसकी विदेश नीति में प्राथमिकता प्राप्त है। इसी परिधि में ईरान के विदेशमंत्री की आज़रबाइजान गणराज्य के दौरे को देखना चाहिए। (AK)