दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक आतंकवादी नेटवर्क के सदस्य धर दबोचे गए
दक्षिण-पश्चिमी ईरान के ख़ूज़िस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी नेटवर्क के तत्वों को गिरफ़्तार किया है।
संवाददाता के अनुसार, ईरान के भीतर आतंकवादी हमलों की अमरीका, आले सऊद शासन और क्रान्ति विरोधी तत्वों की गतिविधियों को नाकाम बनाने की जारी कोशिश के क्रम में ख़ूज़िस्तान प्रांत में जनता के सहयोग और सुरक्षा बलों की कोशिश से एक आतंकवादी नेटवर्क को चिन्हित कर तबाह किया गया। इस आतंकवादी नेटवर्क के तत्व हल्के और हल्के भारी हथियारों से लैस थे।
यह आतंकवादी नेटवर्क ईरान में ख़ूज़िस्तान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों को श्रंख्लाबद्ध रूप में निशाना बनाने का इरादा रखता था। इस नेटवर्क के तत्वों के पास से हथियारों में आरपीजी और हथगोले भी बरामद हुए।
ग़ौरतलब है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के दुश्मन पिछले लगभग 40 साल से आतंकवादी हमलों सहित विभिन्न साज़िशें करते रहे लेकिन सुरक्षा बलों की सूझबूझ से ये साज़िशें नाकाम होती रही हैं।(MAQ/N)