राष्ट्रपति बाकू पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60086-राष्ट्रपति_बाकू_पहुंचे
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी बुधवार की शाम आज़रबाइजान गणराज्य के अपने आधिकारिक दौरे पर बाकू पहुंच गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०१८ १२:३० Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति बाकू पहुंचे

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी बुधवार की शाम आज़रबाइजान गणराज्य के अपने आधिकारिक दौरे पर बाकू पहुंच गये।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का यह आधिकारिक दौरा आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अपने आज़रबाइजानी समकक्ष से द्विपक्षीय मुद्दों तथा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श करेंगे।

ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मंडलों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

राष्ट्रपति अपनी आज़रबाइजान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे तथा विभिन्न समझौतों पर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर होंगे।

इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी मंगलवार को तुर्कमनिस्तान के दौरे पर इश्क़ाबाद पहुंचे जहां उन्होंने इस देश के राष्ट्रपति क़ुरबान अलीओफ़ से द्विपक्षीय तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। (AK)