बाकू में राष्ट्रपति, आधिकारिक स्वागत के बाद वार्ता शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60104-बाकू_में_राष्ट्रपति_आधिकारिक_स्वागत_के_बाद_वार्ता_शुरु
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति इल्हाम अलीओफ़ ने बाकू में भव्य स्वागत किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०१८ १५:५७ Asia/Kolkata
  • बाकू में राष्ट्रपति, आधिकारिक स्वागत के बाद वार्ता शुरु

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपति इल्हाम अलीओफ़ ने बाकू में भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी और आज़रबाइजान गणराज्य के राष्ट्रपतियों दोनों देशों के राष्ट्रगान के बाद आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए और उसके बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अपने साथ मौजूद प्रतिनिधि मंडल का परिचय कराया।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के आधिकारिक स्वागत के बाद, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच द्विपक्षीय तथा प्रतिनिधि मंडलों के बीच वार्ताओं का क्रम आरंभ हो गया है। 

दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच तथा प्रतिनिधि मंडल के बीच होने वाली वार्ताओं के बाद दोनों देशों के बीच कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर होंगे। 

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी बुधवार की शाम आज़रबाइजान गणराज्य की राजधानी बाकू पहुंचे हैं।

इससे पहले डाक्टर हसन रूहानी तुर्कमनिस्तान के सरकारी दौरे पर मंगलवार को इश्क़बाद पहुंचे और तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति क़ुरबान क़ुलीओफ़ से भेंटवार्ता की थी।

ईरान और तुर्कमनिस्तान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने तुर्कमनिस्तान से आज़रबाइजान गणराज्य रवाना होने से पूर्व तुर्कमनिस्तान के एेतिहासिक और धार्मिक शहर मर्व का भी दौरा किया। (AK)