ईरान व बाकू का सहयोग दोनों देशों के हित में , राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i60112-ईरान_व_बाकू_का_सहयोग_दोनों_देशों_के_हित_में_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रुहानी ने कहा है कि ईरान व आज़रबाइजान के मध्य सहयोग समझौतों पर परस्पर सम्मान व दोनों देशों के हितों के दृष्टिगत हस्ताक्षर हुए हैं और यह सहयोग क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के हित में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०१८ ०२:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान व बाकू का सहयोग दोनों देशों के हित में , राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॅाक्टर हसन रुहानी ने कहा है कि ईरान व आज़रबाइजान के मध्य सहयोग समझौतों पर परस्पर सम्मान व दोनों देशों के हितों के दृष्टिगत हस्ताक्षर हुए हैं और यह सहयोग क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया के हित में है।

 

राष्ट्रपति रूहानी बाकू में ईरान व आजरबाइजान के मध्य 8 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इस बात पर बल देते हुए कि दोनों देशों ने, राजनीतिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और क्षेत्रीय विषयों में एक दूसरे के साथ सहयोग का संकल्प दोहराया है, कहा कि क्षेत्रीय मुद्दों को केवल राजनीतिक वार्ता द्वारा ही हल किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि यमन व सीरिया के संकट का समाधान वार्ता द्वारा होना चाहिए और इन संकटों का सैन्य समाधान नहीं। 

राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान व आज़बाइजान इस प्रकार के बहुत से विषयों में संयुक्त दृष्टिकोण रखते हैं। 

इस प्रेस कांफ्रेंस में आज़र बाइजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीओफ़ इस बात पर बल देते हुए कि ईरान व आज़र बाइजान हमेशा अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक दूसरे के साथ रहे कहा कि परस्पर संबंध मज़बूत करने का दोनों देशों का संकल्प क्षेत्र व विश्व तथा दोनों देशों की जनता के हित में है। 

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी बुधवार की शाम आज़रबाइजान गणराज्य की राजधानी बाकू पहुंचे हैं।

इससे पहले डाक्टर हसन रूहानी तुर्कमनिस्तान के सरकारी दौरे पर मंगलवार को इश्क़बाद पहुंचे और तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति क़ुरबान क़ुलीओफ़ से भेंटवार्ता की थी।

ईरान और तुर्कमनिस्तान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी  तुर्कमनिस्तान से आज़रबाइजान गणराज्य रवाना होने से पूर्व तुर्कमनिस्तान के इतिहासिक और धार्मिक नगर  मर्व  भी गये। (Q.A.)