ईरान और वियतमान के बीच व्यापारिक सहयोग में वृद्धि पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i61228-ईरान_और_वियतमान_के_बीच_व्यापारिक_सहयोग_में_वृद्धि_पर_बल
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ईरान और वियतनाम के व्यापारिक संबंध भी राजनीतिक संबंधों के स्तर के होने चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १७, २०१८ १२:४८ Asia/Kolkata
  • ईरान और वियतमान के बीच व्यापारिक सहयोग में वृद्धि पर बल

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ईरान और वियतनाम के व्यापारिक संबंध भी राजनीतिक संबंधों के स्तर के होने चाहिए।

ईरानी संसद सभापति अली लारीजानी ने मंगलवार को वियतनाम के प्रधान मंत्री फ़ोइन सुंगफ़ुक के साथ मुलाक़ात में कहा, ईरान और वियतनाम के बीच संबंधों की स्थापना के 45वें वर्ष में दोनों देशों के बीच सहयोग में वृद्धि होनी चाहिए।

लारीजानी का कहना था कि ईरान चाहता है मकरान इलाक़े में दूसरे देश निवेश करें और यह वियतनाम के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

इस अवसर पर वियतमान के प्रधान मंत्री का कहना था कि उनकी सरकार, ईरान के साथ अपने देश के पारम्परिक संबंधों का सम्मान करती है।

अली लारीजानी वियतमान के उच्च अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत के लिए सोमवार को हनोई पहुंचे थे। msm