सीरिया में अमरीकी गठबंधन की पराजय जारी रहेगीः रहीम सफ़वी।
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i61444-सीरिया_में_अमरीकी_गठबंधन_की_पराजय_जारी_रहेगीः_रहीम_सफ़वी
ब्रिगेडियर जनरल यहया रहीम सफ़वी ने कहा है कि सीरिया में अमरीकी गठबंधन की पराजय का क्रम जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २०, २०१८ १०:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीकी गठबंधन की पराजय जारी रहेगीः रहीम सफ़वी।

ब्रिगेडियर जनरल यहया रहीम सफ़वी ने कहा है कि सीरिया में अमरीकी गठबंधन की पराजय का क्रम जारी रहेगा।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सुरक्षा मामलों के सलाहकार ने कहा कि अमरीकी, सीरिया में लगातार हार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि ईरान, सभी इस्लामी देशों की एकता और संप्रभुता का सम्मान करता है।   ब्रिगेडियर जनरल यहया रहीम सफ़वी का कहना था कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, वृहत्तर मध्यपूर्व योजना को विफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।  उन्होंने कहा कि अमरीका और ज़ायोनी शासन, वृहत्तर मध्यपूर्व की अपनी योजना को व्यवहारिक नहीं बना सकेंगे।

यहया रहीम सफ़वी ने कहा कि ईरान, सीरिया, इराक़, रूस और हिज़बुल्लाह का गठबंधन इराक़ तथा सीरिया दोनो स्थानों पर सफल रहा है।  उनका कहना था कि यह सफलता आगे भी जारी रहेगी।  इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सुरक्षा मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल यहया रहीम सफ़वी ने यह भी कहा कि सऊदी अरब को निश्चित रूप से यमन में पराजय हाथ लगेगी और यमनवासी अपने भविष्य का निर्धारण स्वयं करेंगे।