जापान, अमरीका को परमाणु समझौते का सम्मान करना चाहिए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i61806-जापान_अमरीका_को_परमाणु_समझौते_का_सम्मान_करना_चाहिए
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को ब्रसेल्स में अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr २६, २०१८ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • जापान, अमरीका को परमाणु समझौते का सम्मान करना चाहिए

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को ब्रसेल्स में अपने जापानी समकक्ष तारो कोनो से मुलाक़ात की है।

बुधवार को सीरिया के बारे में यूरोपीय संघ के सम्मेलन के इतर ईरान और जापान के विदेश मंत्रियों ने मुलाक़ात में परमाणु समझौते के महत्व पर बल दिया।

जापानी विदेश मंत्री कोने का कहना था कि जापान परमाणु समझौते का समर्थन करता रहा है और इसमें शामिल समस्त पक्षों को चाहिए कि वे इस अंतरराष्ट्रीय समझौते का सम्मान करें।

कोनो ने कहा, जापान जून में इस अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत, तेहरान की मदद करने के लिए अपने कुछ वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को ईरान भेजेगा।

इस मुलाक़ात में ईरानी विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते के लिए जापान के समर्थन के लिए टोक्यो का आभार व्यक्त किया।

जापान के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीका को परमाणु समझौते का सम्मान करना चाहिए। msm