रक्षा शक्ति और मीज़ाइलों पर कोई वार्ता नहीं होगीःसरकार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i62074-रक्षा_शक्ति_और_मीज़ाइलों_पर_कोई_वार्ता_नहीं_होगीःसरकार
ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, अपने रक्षा मामलों और मीज़ाइल कार्यक्रम पर किसी से वार्ता नहीं करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ३०, २०१८ १६:०० Asia/Kolkata
  • रक्षा शक्ति और मीज़ाइलों पर कोई वार्ता नहीं होगीःसरकार

ईरान की सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान, अपने रक्षा मामलों और मीज़ाइल कार्यक्रम पर किसी से वार्ता नहीं करेगा।

सोमववार को तेहरान में एक प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए ईरानी सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद बाक़िर नौबख़्त का कहना था कि मैं स्पष्ट रूप से यह घोषणा कर रहा हूं कि देश के रक्षा मामले और मीज़ाइल कार्यक्रम के बारे में कदापि वार्ता नहीं की जाएगी।

ईरान सरकार के प्रवक्ता का कहना था कि अमरीका, फ़्रांस और दूसरे देशों को इस बात का कोई हक़ नहीं कि वह ईरान के रक्षा और मीज़ाइल कार्यक्रमों के लिए सीमा का निर्धारण  करें। 

क्षेत्र के मामलों के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में ईरान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान, क्षेत्र की शांति और स्थिरता तथा आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध के बारे में पहले ही अपनी तत्परता व्यक्त कर चुका है। 

श्री मुहम्मद बाक़िर नौबख़्त ने परमाणु समझौते के बारे में कहा कि परमाणु समझौते में ईरान केवल परमाणु समझौते को स्वीकार करता है, यद्यपि अमरीका ने अब तक इस पर अमल नहीं किया है। (AK)